अनुपस्थित कार्मिकों का प्रशिक्षण 07 मई को
प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के खिलाफ होगी आई0एफ0आई0आर0
जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक उमेश चंद तिवारी ने बताया कि नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आज लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया मऊ में आयोजित किया गया था। जिसमें निम्नलिखित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में राजेश यादव सफाई कर्मी सहायक विकास पंचायत बड़राव, सीमा चौहान सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय घोसी, रामाश्रय यादव सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा, प्रियंका सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय रानीपुर, अजय कुमार कैसियर केनरा बैंक मऊ, सविता रानी सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर मंडाव, नंदन कुमार सफाई कर्मी सहायक विकास पंचायत बड़राव, सुधीर कुमार लिपिक पंजाब नेशनल बैंक, प्रियंका राय सहायक अध्यापक प्रथमिक विद्यालय बड़राव, अनुज तिवारी कार्लक इंडियन बैंक, राम रतन राम प्रवक्ता दयानंद इंटर कॉलेज इटैली रतनपुरा, दुर्गेश सिंह सहायक विकास अधिकारी जिला समाज कल्याण विभाग, चंद्रशेखर सफाई कर्मी सहायक विकास अधिकारी पंचायत कोपागंज, पीयूष कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बड़राव, इभा भारती मुख्य सेविका जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, आस्था पांडे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय कोपागंज, किरण प्रवक्ता बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ आदि कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को एक अवसर प्रदान करते हुए जिला विकास अधिकारी/सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक द्वारा एक अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया गया कि दिनांक 7 मई,2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया मऊ में अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत दंडनीय अपराध मानते हुए संबंधित कर्मी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
