नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रेक्षक की हुई तैनाती, निर्वाचन से संबंधित संदर्भों की प्रतिदिन 11:00 से 12:00 तक करेंगे सुनवाई

जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा श्री शेषनाथ, विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास उत्तर प्रदेश शासन को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। प्रेक्षक के रूप में तैनात श्री शेषनाथ विशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास का जनपद में आज आगमन हुआ। इनका निवास स्थल लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन है। यहीं पर प्रतिदिन आमजन से निर्वाचन से संबंधित मामलो को 11:00 से 12:00 के मध्य प्रेक्षक महोदय द्वारा सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा निर्वाचन से संबंधित शिकायतों एवं सुझाव को लेकर दूरभाष संख्या 0 547-7963553 एवम् ई मेल आई डी- observerlocalbodymau@gmail.com के माध्यम से भी आम जन प्रेक्षक महोदय से संपर्क कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: