आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सपा प्रत्याशी आबिद अख्तर के खिलाफ पुनः एफ.आई.आर. दर्ज, वाहन हुआ सीज

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत जारी आदर्श आचार संहिता का प्रत्याशियों द्वारा बार-बार उल्लंघन किया जा रहा है। आज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के सपा उम्मीदवार आबिद अख्तर द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर थाना दक्षिण टोला में एफ.आई.आर. दर्ज की गई।साथ ही उनके वाहन संख्या यूपी 54 जेड/7475 फॉर्चूनर को भी धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। आज उड़नदस्ता टीम क्षेत्र नगर पालिका परिषद द्वारा नगर पालिका परिषद सदर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी,तभी मिर्जा हादीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद अख्तर का प्रचार वाहन जिस पर चुनाव आयोग के निर्देशों के विपरीत गाड़ी पर दो झंडे एवम् हूटर लगे थे, तथा गाड़ी में रखी प्रचार सामग्री पर किसी मुद्रक का नाम पता स्पष्ट नहीं हो रहा था, जिसके दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर वाहन को सीज करते हुए सपा प्रत्याशी के खिलाफ थाना दक्षिण टोला में आदर्श चुनाव आचार संहिता की धारा 171(च)के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई।


Posted

in

by

Tags: