मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी कक्षाएं 15 मई से

जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत NDA/CDS की परीक्षा हेतु निःशुल्क कक्षायें 15 मई 2023 से राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मऊ में संचालित की जानी है, जिसमें 100 छात्रों का चयन किया जाना है। छात्रों का चयन मेरिट बेस्ड/प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे छात्र/छात्रा जो NDA/CDS परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे समाज कल्याण विभाग में अथवा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मऊ में खुले मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में सम्पर्क करते हुए अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर शीघ्र कार्यालय में जमा कर दें, ताकि समय से क्लासेस प्रारम्भ की जा सके।


Posted

in

by

Tags: