खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 मशाल रैली का आगमन 14 मई को

शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 मई को

मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई 2023 से 05 जून, 2023 तक उत्तर प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एव दिल्ली में किया जा रहा है। उक्त गेम्स के प्रचार प्रसार हेतु 04 मसाल रैली अलग-अलग दिशाओं में दिनांक 05 मई, 2023 को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा मशाल रैली को रवाना कर दी गयी है। मशाल रैलिया सम्पूर्ण प्रदेश में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेंगी। जिसके क्रम में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 मशाल रूट हेतु जारी चार्ट के अनुसार जनपद मऊ में उक्त मशाल रैली दिनांक 14 मई, 2023 को सायंकाल 8.30 पर आयेगी एवं जनपद मऊ में रात्रि विश्राम के उपरान्त दिनांक 15 मई, 2023 को प्रातः 6.00 बजे टार्च रिले, प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: