कोरोना अभी गया नहीं है, केवल रफ्तार कम हुयी है इसलिए घरों में रहें सुरक्षित रहें

मऊ – (सईदुज़्ज़फर) कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है, हां इतना जरूर है कि इस की रफ्तार कुछ कम हुयी है, लेकिन मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है, लेकिन कोरोना से बेख़ौफ़ होकर लोग अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से बाज़ नहीं आ रहे हैं, कभी-कभी तो बाहर का नज़ारा देखकर यह प्रतित ही नहीं होता कि अभी लाकडाउन चल रहा है, लोग अब भी कोरोना को लेकर सचेत नहीं हो रहे हैं, कुछ लोग तो मास्क का प्रयोग भी अपनी जान की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि पुलिस और चालान से सुरक्षा के लिए लगाते हैं, लाकडाउन के बीच सड़कों पर फर्राटे भरती गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं। पुलिस द्वारा समय समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी कुछ लोग इस कोरोना महामारी को समझने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि लोगों ने कोरोना महामारी का तांडव अपनी आंखों से देखा, कितने लोगों ने इस कोरोना में अपनों को खो दिया, इसलिए सतर्कता के साथ घरों में रहें, बहुत आवश्यक हो तभी घरों से निकलें और कोविड-19 नियमों का पालन अवश्य करें।


Posted

in

by

Tags: