मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा जो पढ़ेगा वही परीक्षा देगा नकल करने वालो और उनके सहयोगियों की भूमिका खत्म हो चुकी

उ प्र मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ इफ्तेखार अहमद जावेद द्वारा आज जनपद मऊ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। डॉ जावेद सर्वप्रथम मदरसा फैज़ ए आम बॉयज और मदरसा फ़ैज़ ए आम गर्ल्स स्थिति परीक्षा केंद्र पहुंचे दोनों केंद्रों पर छात्र छात्राओं से पर्चे के बारे में पूछा जिस पर छात्रों ने पर्चा अच्छा होना बताया गया जिस पर चेयरमैन डा जावेद द्वारा परीक्षार्थियों को खूब अच्छा लेखन करने के लिए कहा गया उन्होंने एक कक्ष में पंखा धीमे चलने पर केन्द्रव्यस्थापक को निर्देश दिया कि रोशनी और पंखे की उत्तम व्यवस्था दें ताकि बच्चे एकाग्र होकर लिख सकें। इसके उपरांत डॉ जावेद द्वारा मदरसा आलिया अरबिया स्थिति परीक्षा केंद्र का भ्रमण किया गया जहां के वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम में बैठ कर एक एक कक्ष के कैमरे व लखनऊ कंट्रोल रूम से वार्ता कर वेबकास्टिंग की लाइव स्थिति की समीक्षा की गई व संतोष व्यक्त किया गया व निर्देश दिया गया कि हर हाल में निर्बाध वेबकास्टिंग होनी चाहिए। इसके उपरांत डॉ जावेद घोसी स्थिति मदरसा शम्सुल उलूम व मदरसा अमजदीया के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किये व केंद्र पर छात्र छात्राओं हेतु पेयजल जेनरेटर से लेकर कक्षओं में प्रकाश आदि के साथ परीक्षाओ की शुचिता स्ट्रोंगरूम आदि का निरीक्षण किये व केन्द्रव्यस्थापक को निर्देश देते हुए बताए कि शासन यह परीक्षा जीरो टॉलरेंस की नीति पर करा रहा है जिसमे नकल करने वालो और उनके सहयोगियों की भूमिका खत्म हो चुकी है अतः जो पढा है वही परीक्षा में बैठे। डॉ जावेद ने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था व अल्पसंख्यक कल्यान विभाग द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया ।


Posted

in

by

Tags: