जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना दक्षिण टोला में की जन सुनवाई, शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के दिए निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के साथ थाना समाधान दिवस पर थाना दक्षिण टोला में जन सुनवाई की। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। जमीन विवादों से जुड़ी कुछ शिकायतों में भू माफियाओं की संलिप्तता का संदेह होने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर एवं सीओ सिटी को इन मामलों की गहनता से जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इस दौरान कुछ शिकायतें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी आई जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को तत्काल मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जा खाली कराने के भी निर्देश दिए। उन्होने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के अलावा उप जिलाधिकारी सदर आनंद कनौजिया, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सहित संबंधित थाने के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: