मऊ- एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के तत्वावधान में पिछले दिनों इकरा एकेडमी आफ कामर्स, रौज़ा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को सीयुईटी प्रवेश परीक्षा संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई।
इकरा एकेडमी आफ कामर्स के डायरेक्टर व एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के अध्यक्ष लियाकत अली ने प्रवेश परीक्षा में आने वाले प्रश्नों उनके उतर देने के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही साथ उन्होंने प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के सेक्रेटरी सईदुज़्ज़फर ने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है, इसलिए ध्यान एकाग्र कर के प्रवेश परीक्षा की तैयारी करें, सफलता अवश्य कदम चूमेगी।
मीडिया इंचार्ज आमिर अब्दुल हई ने एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ द्वारा छात्रों को हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ द्वारा सीयुईटी छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन, सफलता के बताए गए मंत्र
Posted
in
by
Tags: