उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर बढ़कर 91.4 प्रतिशत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 7,336 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 19,669 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान 282 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक राज्य में कुल 18,352 लोगों की जान यह वायरस ले चुका है। इस वक्त राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना एलर्ट:उत्तर प्रदेश में 91.4% तक पहुंचा रिकवरी रेट, 7,336 नए केस और 282 लोगों की मौत
Posted
in
by
Tags: