मऊ के दो होनहार फुटबॉल फाइनल खेलने पहुंचे लंदन, आज खेला जाएगा फाइनल मैच

मऊ- (रिपोर्ट: सईदुज़्ज़फर:8009543112) मऊ शहर कई दशकों से फुटबाल प्रेमी शहर के रूप में जाना जाता रहा है, यहां बहुत सारी फुटबॉल टीमें भी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर मैच खेल चुकी हैं।
फीफा के बाद फुटबॉल का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है और बच्चों के बीच फुटबॉल के प्रति छिपी प्रतिभा भी सामने आती है।
इसी का परिणाम है कि मऊ के फ्री इंडिया क्लब से खेल की शुरुआत करने वाले मोहम्मद नदीम आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं।
नदीम की रूचि और खेल के प्रति लगन और मेहनत को देखते हुए फ्री इंडिया क्लब के सेक्रेटरी ओज़ैर गृहस्थ, अब्दुल्लाह, महमूद, रशाद आदि सदस्यों ने इसको मऊ स्टेडियम भेजा, जहां से हास्टल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।
मऊ स्टेडियम से इनको खेल के प्रति इनको निखारने संवारने और चयन तक में ज़िला खेल उपाधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल का बहुत अहम रोल रहा। फुटबॉल संघ के सचिव हाजी मुनव्वर, जिला संघ के अध्यक्ष और फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने भी बच्चों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान किया।
जिसके फलस्वरूप मऊ स्टेडियम से मोहम्मद नदीम को फैजाबाद हास्टल के लिये चयनित कर लिया गया, फैजाबाद हास्टल से ही आल इंडिया स्तर पर अंडर-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें से मऊ के नदीम और आयुष शामिल हैं, जो लंदन फुटबॉल फाइनल मैच खेलने के लिये रवाना हुए हैं।
ये अर्सेनल यूथ चैंपियनशिप फाइनल मैच उत्तराखंड और मणिपुर के बीच लंदन में आज दो जून को खेला जाएगा। यहां से अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन लंदन में कर लिया जाता है जो विश्व स्तर का फुटबॉल खिलाड़ी बनता है।
आप को बता दें कि इसके पहले भी मऊ के बच्चों का चयन लखनऊ खेल हास्टल, बनारस खेल हास्टल, बरैली खेल हास्टल के लिए हो चुका है। यहां हास्टल में बच्चों के खेल के साथ-साथ पढ़ाई की भी व्यवस्था रहती है।
ज्ञात हो कि मोहम्मद नदीम मऊ के मुहल्ला नवापुरा (पश्चिम) निवासी स्वर्गीय नुरूलहसन का लड़का है। जो आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।
लंदन में आर्सेनल यूथ चैंपियन शिप खेलने के लिए मऊ निवासी दो होनहार लड़के आयुष और नदीम उत्तराखंड की टीम से लंदन पहुंच गए हैं आज 2 जून शाम 5 बजे यूथ चैंपियन शिप का फ़ाइनल मैच उत्तराखंड और मणिपुर के बीच लंदन में खेला जाएगा।
खेल की दुनिया में मऊ शहर का नाम विश्व स्तर पर लाने वाले नदीम व आयुष को नवापुरा-मिर्जाहादीपुरा वार्ड 44 के सभासद मोहम्मद कमाल, ओज़ैर गृहस्त, चेयरमैन अरशद जमाल, जमाल अर्पण, तय्यब पालकी, शकील अहमद, हाजी मुनव्वर, अब्दुल्लाह, महमूद, रशाद आदि ने बधाई देते हुए फाइनल मैच जीत कर विश्व स्तर पर और आगे फुटबॉल खेलने की शुभकामनाएं दीं हैं।


Posted

in

by

Tags: