मऊ – (सईदुज़्ज़फर) चक्रवाती तूफान तौकते (Cyclone Tauktae) का असर अब उत्तर प्रदेश के मऊ में भी दिखने लगा है, मऊ जनपद में कल शाम से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से तापमान में खासी गिरावट हो गई। लोगों को उमस भरी गर्मी से छुटकारा मिला है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में 19 और 20 मई को बारिश का अनुमान जताया था
मऊ में कल बुधवार से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
इससे पहले वर्ष 2013 में आए हुदहुद तूफान का यहां व्यापक असर दिखाई दिया था। हालांकि, गनीमत रही कि टाक्टे का वैसा असर नहीं रहा। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यहां टाक्टे का सिर्फ आंशिक असर ही दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। इस वजह से बारिश हो रही है।

मऊ में बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, कल शाम से रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी
Posted
in
by
Tags: