आज मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजना प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वप्रथम चल रही परियोजनाओं राजकीय महिला आई टी आई जीजीआईसी में गर्ल्स हॉस्टल, सद्भहाव मंडप व राजकीय पुरुष आई टी आई के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्तमान सत्र से जीजीआईसी स्थिति निर्मित हो रहे गर्ल्स हॉस्टल को जुलाई से प्र्रारंभ करने व महिला आई टी आई को अगले शैक्षिक सत्र से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत समिति द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष के नवीन प्रस्ताव जो लगभग 36 करोड़ के है, को अनुमोदित किया गया। नवीन प्रस्तावों में बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की बाउंड्रीवाल, स्मार्ट क्लास, दिव्यांग शौचलय, किचेन शेड सहित अन्य अवस्थापनात्मक सुविधाएं हैं ।जबकि होम्योपैथी विभाग के दो स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसी प्रकार क्रीड़ा विभाग का प्रस्ताव जिसमे स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक व इंडोर बैडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण आदि है।इन परियोजनाओं को समिति द्वारा स्वीकृत कर दिया गया। अब ये प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जायेंगे जहां से यह भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के उपरांत जनपद में निर्मित होंगे।
बैठक में विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ,अध्यक्ष नगरपालिका अरशद जमाल व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 36 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत
Posted
in
by
Tags: