मऊ – जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने बताया कि उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज सोसायटी, लखनऊ केे अधीन संचालित स्पोर्ट्स कालेजों में वर्ष 2023-24 में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु आन लाईन प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 06 जून 2023 को सचिव, प्रबन्ध समिति उ0प्र0 स्पोर्ट्स कालेजेज, लखनऊ द्वारा प्रारम्भ की गयी है। जिसके अन्तर्गत गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ, वीर बहादुर सिंह, स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोट्स स्टेडियम, सैफई में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु 15 जून, 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक प्रदेश के समस्त मण्डलीय खेल कार्यालय/स्पोर्ट्स कालेजों में मण्डलवार एवं खेलवार तथा मुख्य चयन परीक्षा दिनांक 14 जुलाई, 2023 से 19 जुलाई, 2023 तक खेल वार स्पोर्ट्स कालेजों में आयोजित करायी जायेगी। उक्त क्रम में आजमगढ़ में प्रारम्भिक चयन परीक्षा दिनांक 21 जून, 2023 को वालीबाल एवं बैडमिन्टन (बालक/बालिका), क्रिकेट, फुटबाल (केवल बालक वर्ग) एवं जूडो केवल बालिका वर्ग तथा दिनांक 22 जून, 2023 को एथलेटिक्स(केवल बालक), हॉंकी, जिम्नास्टिक , कुस्ती (बालक/बालिका वर्ग), कबड्डी (केवल बालक वर्ग) तैराकी (केवल बालक वर्ग) की होगी। उक्त परीक्षा में भाग लेने वाले बालक/बालिकाओं की आयु दिनांक 01 अप्रैल 2023 को 9 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उक्त प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित फार्म एवं प्रास्पेक्टस लेने हेतु इच्छुक बालक/बालिका दिनांक 17 जून, 2023 को अपराह्न 2:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, मऊ में रू0 200 जमा कर फार्म एवं प्रास्पेक्टस प्राप्त सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।

स्पोर्ट्स कालेजों में प्रवेश हेेतु करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: