मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि राजीव गांधी की तीसवीं पूण्य तिथि पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार मऊ जनपद के अस्पतालों में मरीजों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन का वितरण करेंगे साथ ही साथ कोरोना महामारी से बचाव का सुझाव देते हुए उन्हें पालन करने के लिए निवेदन ज्ञापित करेंगे
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पूर्ण तिथि को कोरोना महामारी में जनपद के सभी गांव में पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत, प्रधान एवं बीडीसी के पूर्व प्रत्याशी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता गांवों को सैनिटाइज कर एवं ग्रामीण नागरिकों को दवाइयों का कीट देकर इस महामारी के दौर में स्वर्गीय राजीव गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राना खातून,शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा, जिलाउपाध्यक्ष संजय यादव,अकरम प्रेमियर, संजय सिंह,शशिकांत राय, रमा शंकर चौहान, गौरव कुमार राय, ओमनारायण शर्मा, वीरेंद्र चौहान,शैलेन्द्र सिंह,रामकरण यादव उपस्थित थे।

राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर आहार उपलब्ध कराएगी कांग्रेस: इंतेखाब आलम
Posted
in
by
Tags: