भारत सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में मनरेगा के कार्यों में अनियमितता से संबंधित किसी भी शिकायत के निस्तारण एवं उचित कार्यवाही हेतु जनपद मऊ में लोकपाल मनरेगा श्रीमती विनीता पांडेय कार्यरत हैं, जिनको उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सीयूजी नंबर 7275554037 जारी किया गया है, जिनका कार्यालय कमरा नंबर 6 विकास भवन जनपद मऊ में स्थित है । यहां पर आम जनता आसानी से मनरेगा से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं शिकायत निम्न बिंदुओं पर की जा सकती है- जॉब कार्ड, काम की मांग, मनरेगा मजदूरी भुगतान, बेरोजगारी भत्ता के भुगतान, लिंग के आधार पर भेदभाव, कार्यस्थल पर पर्याप्त सुविधाएं न होने पर, कार्य का सही मापन एवं गुणवत्ता पूर्वक कार्य न होने पर, जारी निधियों तथा उनकी उपयोगों में अनियमितता, सोशल ऑडिट द्वारा पायी गई धोखाधड़ी की गतिविधियों, मस्टररोल के सत्यापन तथा दस्तावेजों के निरीक्षण, श्रमिकों की जगह मशीनों के प्रयोग के संबंध में तथा
उपर्युक्त शिकायतों के निवारण के लिए भारत सरकार के द्वारा लोकपाल मनरेगा को अधिकार प्रदान की गई हैं।

मनरेगा से संबंधित किसी भी शिकायत व सुझाव के लिए लोकपाल से करें सम्पर्क
Posted
in
by
Tags: