मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करें आवेदन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत UPSC /UPPCS एवं JEE/NEET की निःशुल्क कक्षायें 01 जुलाई 2023 से राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मऊ में संचालित की जायेगी। जिसमें छात्रों का चयन मेरिट बेस्ड/ प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर किया जायेगा।
जनपद के ऐसे छात्र / छात्रा जो UPSC/UPPCS एवं JEE/NEET परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे समाज कल्याण विभाग में अथवा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मऊ में खुले मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में सम्पर्क करते हुए अपना आवेदन पत्र पूर्ण कर शीघ्र कार्यालय में जमा कर दें, ताकि समय से क्लासेस प्रारम्भ की जा सके।


Posted

in

by

Tags: