देवली/सलामतपुर/गाज़ीपुर – गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट द्वारा संचालित गोपीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज नित नये आयाम स्थापित कर रहा है और छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर लगातार प्रयासरत रहता है, जिसका परिणाम है कि गोपीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (भारतीय उपचर्या परिषद) नई दिल्ली द्वारा निरीक्षण किया गया और सभी तरह की सुविधाओं से कालेज सुसज्जित पाया गया और कालेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्रदान की गई जिससे अब गोपीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के पढ़े हुए छात्र देश में कहीं भी जाब कर सकते हैं। अब यहां का प्रमाण पत्र पूरे देश के लिए मान्य होगा।
कालेज की राष्ट्र स्तर पर मान्यता मिलने पर प्रबन्धक शिवम त्रिपाठी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब यहां के छात्र पूरे देश में अपनी सेवाएं दे सकेंगे और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित होंगे।

गोपीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज को इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने दी मान्यता, अब यहां के छात्र देश में कहीं भी कर सकते हैं नौकरी
Posted
in
by
Tags: