मऊ- जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर स्टूडेन्ट प्रोफाइल में छात्रों का विवरण फीड किये जाने हेतु इस कार्यालय के अनेकों पत्रों एवं नोटिस – 1 संख्या 206 दिनांक 16.05.2023, नोटिस संख्या 429, 430, 431 एवं 432 दिनांक 14.06.2023 के माध्यम से यू-डायस प्लस पोर्टल पर समस्त अध्यनरत छात्रों का डाटा फीड करने हेतु निर्देशित किया था। यू-डायस पोर्टल से प्राप्त डाटा के अनुसार 45 एसे मदसे पाये गये जिनके द्वारा मानक से कम छात्रों का डाटा फीड किया गया। कतिपय मदरसे एसे पाये गये जिनकी तहतानिया (प्राइमरी स्तर) की मान्यता है परन्तु उनके द्वारा मात्र 12 छात्रों का डाटा फीड किया गया। इसी प्रकार आलिया (हाई स्कूल स्तर) तक की मान्यता प्राप्त कपिय मदरसों द्वारा निर्धारित मानक 150 छात्रों के सापेक्ष कम छात्रों का डाटा फीड किया गया है जिसमें से कुछ मदसों द्वारा मात्र 4, 6 अथवा 10 छात्रों का ही डाटा फीड किया गया है। उक्त मदरसों को तीन दिवस के अन्दर यू-डायस पोर्टल पर मानक के अनुरूप छात्र संख्या की डाटा फीडिंग कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु अन्तिम नोटिस निर्गत की गयी है जिसका पालन न करने की दशा में उक्त मदरसों के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करते हुये प्रत्याहरण का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को प्रेषित कर दिया जायेगा।

यू-डायस प्लस पोर्टल पर स्टूडेन्ट प्रोफाइल में छात्रों का विवरण मानक के अनुसार फीड नहीं कर रहे मदरसे, आखिरी बार दी गई नोटिस अन्यथा जा सकती है मान्यता
Posted
in
by
Tags: