मऊ (रिपोर्ट-सईदुज़्ज़फर) – शिक्षा जीवन का आधार है जिस पर चलकर ही व्यक्ति एक सफल इंसान बनता है, शिक्षा के क्षेत्र में मऊ शहर तेजी के साथ अग्रसर है, जब एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट/जेआरएफ का रिजल्ट घोषित किया गया तो मऊ के होनहारों ने भी इस परीक्षा परिणाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मऊ के मुहल्ला क्यारी टोला निवासी हफीज़ुर्रहमान के बेटे मोहम्मद आसिफ ने उर्दू विषय से जेआरएफ क्वालीफाई किया।
इन्होंने हाईस्कूल दारूल ओलूम ब्वॉयज़ से और ग्रेजुएशन डीसीएसके से किया, उर्दू विषय से एमए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से किया।
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
इसी तरह इस्लामपुरा निवासी अरशद अली के बेटे अफ्फान अरशद ने कॉमर्स विषय से दूसरी बार यूजीसी नेट की परीक्षा पास की है, अफ्फान अरशद वर्तमान में हैदराबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं।
इसी तरह मुहल्ला मिर्जाहादीपुरा निवासी स्वर्गीय मुनव्वर अली के पुत्र मोहम्मद राशिद ने भी दूसरी बार कॉमर्स सब्जेक्ट से नेट परीक्षा पास की है, मोहम्मद राशिद वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं।
बढुवा गोदाम की युवा सभासद कुमारी अंकिता ने भी हिन्दी विषय से नेट की परीक्षा पास की है।
इसी तरह मऊ के मोहल्ला मलिक ताहिरपुरा निवासी हबीबुर्रहमान के बेटे मोहम्मद अशरफ ने कम्प्युटर साईंस विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम रौशन किया।
इन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा तालीमुद्दीन इन्टर कॉलेज से की तत्पश्चात दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा एनआईआईटी सूरथकल से एम-टेक की डिग्री हासिल की, अपने प्रथम प्रयास में ही इन्होंने ने जेआरएफ परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
इन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता और अपने भाई बहन को दिया है।

अलग अलग विषयों से यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम किया रौशन
Posted
in
by
Tags: