मऊ – आज 21 मई 2021 आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व पुलिस लाईन मऊ में क्षेत्राधिकारी लाईन श्री उमाशंकर उत्तम द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को आतंकवाद विरोधी शपथ, हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलायी गयी। साथ ही साथ पुलिस जनपद के सम्स्त थानों पर समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलायी गयी।

