बिहार शिक्षक भर्ती में गोपीनाथ ग्रुप आफ कॉलेजेस के एक दर्जन से अधिक छात्रों का चयन, प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने दी बधाई

देवली/गाज़ीपुर – गाज़ीपुर, बलिया, मऊ व आसपास के क्षेत्रों के लिए ब्रांड नाम बन चुका गोपीनाथ ग्रुप आफ कॉलेजेज नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है, एक के बाद एक नयी उपलब्धियां गोपीनाथ पीजी कालेज के साथ जुड़ती जा रही हैं, अपनी शैक्षिक क्वालिटी व शिक्षा के लिए उच्च स्तरीय ज्ञान देने में अग्रणी संस्थाओं की श्रेणी में गोपीनाथ कालेज का नाम ही काफ़ी है, अभी हाल ही में आए बिहार शिक्षक भर्ती रिज़ल्ट में गोपीनाथ ग्रुप आफ कॉलेजेस के छात्रों का जलवा रहा, प्राथमिक शिक्षक भर्ती में एक साथ एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिस से महाविद्यालय परिवार गदगद है।
गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ सुधा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सब ऐसे ही जीवन में आने वाली बाधाओं को पार करते हुए नित नये कीर्तिमान स्थापित करें, साथ ही साथ इन्होंने अन्य छात्रों से भी प्रेरणा और सीख लेने की सलाह दी।
बिहार शिक्षक भर्ती में गोपीनाथ ग्रुप आफ कॉलेजेज के सफल छात्रों में प्रिया राय, श्वेता गुप्ता, श्वेता पांडेय, प्रेमशिला यादव, प्रेम शिला मौर्या, शाहीन खानम, जहाँ आरा, शशिकला यादव, दीवाकर राय, पुष्पा चौहान, सिद्धार्थ पांडेय, सपना गोंड़, नीलम राना, रागिनी पांडेय आदि शामिल हैं।


Posted

in

by

Tags: