कोरोना की दूसरी लहर का असर रोजगार पर बढ़ता ही जा रहा है। दिन बीतने के साथ ही नौकरी से हाथ धोने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमाण है कि बीते 16 मई को समाप्त सप्ताह में देश में बेरोजगारी की दर 14.45 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब 9 मई को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी की दर 8.67 फीसदी थी।सेंटर फोर मानिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनोमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 9 मई से 14 मई की सप्ताह के बीच ही बेरोजगारी की दर लगभग दोगुनी हो गई है। यह पिछले 49 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो बेरोजगारी की दर पिछले साल के मई के स्तर तक पहुंच सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई में बेरोजगारी की दर 21.73 फीसदी रही थी।

बिगड़ते जा रहे हालात, सप्ताह भर में बेरोजगारी की दर दोगुनी
Posted
in
by
Tags: