सांसद अतुल राय की तरफ से मदरसा आलिया को दिया गया एक ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर, मदरसा कमेटी ने दिया धन्यवाद

मऊ – घोसी सांसद अतुल राय की तरफ से उनके प्रतिनिधि गोपाल राय द्वारा एक ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर मदरसा आलिया अरबिया मऊ को दिया गया।
नगरपालिका परिषद मऊ के चेयरमैन तय्यब पालकी की मौजूदगी में ये ऑक्सीजन कनसेन्ट्रेटर गोपाल राय द्वारा मदरसा आलिया अरबिया के नाज़िम मौलाना मज़हर अहसन अज़हरी को उनके आवास पर दिया। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए ये उपकरण दिया गया ताकि मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन ज़रूरत पड़ने पर दी जा सके।
आज के इस कार्यक्रम में मदरसा आलिया के सदर अब्दुल वदूद , शाहिद जमाल गुड्डू (सदस्य) मोलवी अरशद , रब्बानी (सदस्य), मोलवी मज़हर आज़मी, शमशाद, शब्बीर अहमद मौजूद रहे। मदरसा आलिया के सभी ज़िम्मेदारों ने माननीय सांसद व चेयरमैन तय्यब पालकी के इस कार्य की प्रशंसा की तथा धन्यवाद दिया।


Posted

in

by

Tags: