दो वार्डों की सीमाओं पर पड़ती है ये नाली
मऊ – नगरपालिका परिषद मऊ अन्तर्गत एक नाली का पानी सिर्फ इसलिए ऊपर बह रहा कि यह दो वार्डों की सीमा पर है, दो वार्डों की सीमाओं पर पड़ने वाली ये नाली गन्दगी से बजबजा रही है और नाली का पानी ओवरफलो होकर गली में फैल जा रहा है, इस नाली की पटिया भी टूटी हुई है जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त नाली वार्ड नंबर 12 भटकुंआपट्टी दयाराय और वार्ड नंबर 27 भटकुंआपट्टी सिंघाराय मुहल्लों की सीमा पर हाफ़िज़ बदरूद्दीन के अहाते के पास गली के चौराहे से अतहर किराना के मकान के आगे तक नाली जाम रहती है। बताया जाता है कि यही नाली दो वार्डों की सीमा है नाली के एक तरफ वार्ड नंबर 12 तो दूसरी तरफ वार्ड नंबर 27 पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार दोनों वार्डों के सभासदों से की जा चुकी है। जबकि वार्ड नंबर 12 भटकुंआपट्टी के सभासद मंज़ूर अहमद का देहांत भी हो चुका है। जबकि दूसरे वार्ड नंबर 27 के सभासद मुहल्ला इस्लामाबाद निवासी नसीम अहमद हैं। सभासद मंज़ूर अहमद तो अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में ये नाली चाहे जिस भी वार्ड में हो। है तो मऊ नगरपालिका के ही अन्तर्गत। तो फिर मुहल्लेवासीयों के लिए ये नाली क्यों मुसीबत बनी हुई है ये एक बड़ा सवाल है।
अब देखना यह है कि एक सभासद के ना होने के बाद दो वार्डों के बीच पड़ने वाली इस नाली और टूटी पटिया की गुत्थी कब सुलझती है या ऐसे ही मुहल्लेवासीयों के लिए मुसीबत बनी रहती है।


