संक्रमण और कालाबाजारी के प्रति पीआरवी से कर रहे हैं जागरूक

मऊ जनपद मे 1 अप्रैल से अब तक 8627 जरूरतमंदों को पहुंचायी सहायता

मऊ – वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं 112 यूपी द्वारा जनमानस को आपात सहायता प्रदान की जा रही है I वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने एवं आवश्यक वस्तुओं जैसे आक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवाये इत्यादि की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस व 112 यूपी द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक-112 यूपी, श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के क्रम मे प्रदेश के सभी जनपदो को प्रचार-प्रसार हेतु 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा धन आवंटित किया गया है. आवंटित अनुदान के क्रम में होर्डिंग, पोस्टर छपवाया जा रहा है जिसको विभिन्न स्थानों पर लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जायेगा साथ ही 112 यूपी द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑडियो जिंगल (मऊ) जिले मे संचालित (52) पीआरवी मे लगे पीए सिस्टम के माध्यम से गाँव, कस्बों और शहरी इलाकों मे नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
आपदा की इस घड़ी मे 112 यूपी लगातार जरुरतमन्द लोगों तक आपात सहायता के साथ कानून-व्यवस्था संभालने का कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन मे 1 अप्रैल से अब तक मऊ जिले मे 8627 जरुरतमन्द लोगों तक 112 यूपी की पीआरवी ने सहायता पहुंचायी है। लॉक डाउन के दौरान पीआरवी कर्मियों द्वारा गंभीर मरीजों को दवाई आदि पहुँचने का कार्य भी किया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: