
मऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य लगातार जारी है। ज़िला अस्पताल के इलावा ज़िले के अन्य स्थानों पर बनाये गये वैक्सीन केन्द्रों पर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शनिवार को कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग की एक टीम नगर पालिका कार्यालय पहुँच कर पालिका कर्मियों का टीकाकरण किया। पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने इस कार्य हेतु स्वास्थ विभाग का आभार व्यक्त किया। बताया कि जिन पालिका कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गयी थी उन्हे आज दूसरी खुराक तथा छूटे हुए कर्मचारियों को प्रथम खुराक की वैक्सीन लगाई गयी है। पालिकाध्यक्ष ने नागरिको से निवेदन करते हुए कहा कि शरीर के अन्दर इम्यूनिटी बढ़ाने और कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन अवश्य लगवायें। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश प्रभावित है। आप सभी बिना किसी सन्देह के भारत सरकार की ओर से मुहैया करायी जा रही कोरोना वैक्सीन को लगवायें। श्री पालकी ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में कैम्प लगाकर आम नागरिकों के टीकाकरण हेतु हम प्रयासरत है हमे आशा है कि जल्द ही स्वास्थ विभाग की टीम नगर के प्रत्येक वार्डों में कैम्प लगाकर नागरिकों का टीकाकरण का कार्य करेगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को पालिका कार्यालय में आम नागरिको को कोरोना की वैक्सीन लगाई जायेगी। जिन व्यक्तियों की आयु 45 वर्ष से अधिक है वह पालिका कार्यालय आकर टीकाकरण करा लें।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, ए0सी0एम0ओ0 डा0 पदम जैन, डी0आई0ओ0 आर0के0 झा, यूनिसेफ से सौरभ सिंह, रज़िया नाज़, शीबा, एम0ओ0 डा0 अशफाक, पालिका के सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार आदि के इलावा पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।