सैनिटाइज़र का छिड़काव करने के लिये पालिका कर्मियों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

सड़को, बाज़ारों, सार्वजनिक स्थानों समेत गली-मुहल्लों में पालिका कर्मी लगातार कर रहे है सैनिटाइज़र का छिड़काव
नगर पालिका द्वारा चलाया जा रहा है विशेष स्वच्छता अभियान

मऊ। आज नगर क्षेत्र स्थित आज़मगढ़ मोड़ से पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान एवं अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से पालिका कर्मियों को नगर में सेनिटाइज़र का छिड़काव करने के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यहां से पालिका के टैंकरो, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से तथा हाथों मे मशीने लेकर निकले पालिका कर्मियों ने शहर की सड़को, बाज़ारों, गली-कूचों से लेकर चैराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई कराकर सैनिटाइज़र, ब्लीचिंग पाउडर सहित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के शासन व पालिकाध्यक्ष के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद मऊ द्वारा नगर में लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को शहर के हर सार्वजनिक स्थानों, गलियों मुहल्लों से कोरोना के साथ-साथ अन्य जीवाणु व और विषाणुओं की मिटा डालने के लिये पालिका कर्मियों ने लाक डाउन के दौरान शहर में सैनिटाइज़र, एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। शनिवार को लाॅकडान के दौरान नगर में जहां सन्नाटा पसरा रहा तो वहीं नगर पालिका कर्मी कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिये डटे हुए नज़र आये।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मु0 तैयब पालकी, अपर ज़िलाधिकारी श्री केहरी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जे0एन0 सचान, अधिशासी अधिकारी- संजय कुमार मिश्रा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक -सत्य प्रकाश, नरेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, बी0एम0सी0 रज़िया नाज़, अनित सिंह आदि के इलावा पालिका के सफाई विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Posted

in

by

Tags: