मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव, घोसी का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा हेतु संचालित किए किया जाना है। इसी अस्पताल में आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु चिन्हित कमरों एवं लैब हेतु बी.एस.एल.-2 के अनुसार तैयार करने हेतु चल रहे निर्माण कार्य एवं आक्सीजन प्लांट हेतु आवश्यक फाउण्डेशन एवं शेड निर्माण कार्य निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। दोनो कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण एवं आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु आवश्यक मशीनों को स्थापित किया जा सके। यह भी निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। निरीक्षण में पाया गया कि एन.एच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिंक मार्ग अत्यन्त जर्जर हो गयी है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक माह के अन्दर उक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, श्री विजय शंकर राय जिला विकास अधिकारी, श्री ए.के.वर्मा अधिशाषी अभियन्ता ग्रा.अभि.से. एवं निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

