कम्यूनिटी किचन का जिलाधिकारी मऊ ने किया निरीक्षण

मऊ।श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा तहसील-घोसी में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी घोसी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन दोनो समय सुबह एवं सायं को जरूरतमंदो को कम्युनिटी किचन में तैयार कर भोजन के पैकेट दिए जाते है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि कम्युनिटी किचन में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किचन में कार्यरत सभी हलवाई एवं कारीगरों का दैनिक आधार पर कोविड टेस्ट अवश्य कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में जनपद कोई भी जरूरतमंद बिना भोजन के न छूट जाए। स्थान चिन्हित कर प्रत्येक दिन सुबह एवं शाम को भोजन के पैकेटो का वितरण कराया जाए। तहसील के कन्ट्रोल रूम में यदि किसी भी पात्र व्यक्ति के भूखे रहने की सूचना प्राप्त हो तो उसे प्रत्येक दशा में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया जाए।


Posted

in

by

Tags: