आनलाईन मीटिंग में जिलाधिकारी मऊ ने शासन की मंशा से चिकित्सकों को कराया अवगत

मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ के निर्देशन में डा0 एस.सी.सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, मऊ द्वारा जूम के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग कर जनपद के समस्त चिकित्सकों व आई.एम.ए. के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस के लक्षण, उपचार आदि के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा ब्लैक फंगस के लक्षण, उपचार, जांच आदि के सम्बन्ध में आर.सी.एम.आर. से प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। जनपद के समस्त राजकीय/प्राईवेट प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सकों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया गया। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ स्वयं भी आनलाईन मीटिंग में उपस्थिति रहे एवं शासन की मंशा से चिकित्सको को अवगत कराया एवं सभी चिकित्सकों से अनुरोध किया गया कि ब्लैक फंगस के पहचान, लक्षण, उपचार आदि के बारें में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करें ताकि किसी भी मरीज के संक्रमित पाये जाने पर उसका उपचार प्रोटोकाॅल के अनुसार किया जा सके।


Posted

in

by

Tags: