देश में नए कोरोना मरीजों के लगातार कम होने से बुधवार को संक्रमण दर घटकर 9.42 प्रतिशत हो गई। इस साल 6 अप्रैल को संक्रमण दर 9.5 फीसदी थी, जबकि 25 अप्रैल को सर्वाधिक 25.3 फीसदी थी। लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 11.45 प्रतिशत रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटों में संक्रमण से 4,157 और लोगों की मौत के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,11,388 हो गई। इस दौरान 2,08,921 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,57,795 हो गई।एक दिन में इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या लगातार 13वें दिन संक्रमित पाए जाने वाले नए मरीजों से अधिक रही। देश में एक दिन में 2,95,955 लोग संक्रमण मुक्त हुए। अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,43,50,816 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 प्रतिशत है, जबकि कोरोना मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है।

49 दिन बाद कोरोना संक्रमण की दर 9.42% से कम
Posted
in
by
Tags: