मऊ- केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों प्रकार के जनहितकारी कार्य करते हुए सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।
सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्य करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा ने रक्तदान किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यध तथा कार्यक्रम के संयोजक पुनीत यादव के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। साथ ही महिला मोर्चा के नेत्रियों ने भी रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार गुप्ता,अरविंद सिंह,आनंद प्रताप सिंह,संगीता दिवेदी,रामाश्रय मौर्य,नूपुर अग्रवाल,कृष्ण कांत राय,सुनील यादव,नीलम सर्राफ,अनिल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह अन्तर्गत किया गया रक्तदान
Posted
in
by
Tags: