मऊ- श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी मऊ के निर्देशन पर नवनिर्वाचित प्रधानों का उन्मुखीकरण/ओरिएंटेशन/ प्रशिक्षण कार्यशाला का दो शिफ्ट में सभी विकास खंडों पर आयोजित करायी गयी। जिससे कार्यशाला के माध्यम से इन्हें ग्राम प्रधान के कर्तव्यो/दायित्वों एवं कार्य के संबंध में इन्हें बताया/प्रशिक्षण कराया गया। कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए सैनेटाइजेशन एवं साफ सफाई का पर्यवेक्षण किए जाने तथा किन स्थलों का सैनेटाईजेशन प्रतिदिन करना है। सैनेटाईजेशन हेतु सोडियम हाइपो क्लोराइड के विलयन का सोलुशन ही प्रयोग करना है इसकी जानकारी दी गयी। विकास खण्ड में सोडियम हाइपो क्लोराइड एवं ब्लीचिंग पाउडर मंगा कर इसकी पहचान सभी प्रधानों को करायी गयी। अन्य विभागों से सम्बंधित कार्यो एवं दायित्वो के बारे में भी इन्हें अवगत कराया गया। ज़िलाधिकारी महोदय के निर्देश पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी विकास खण्डों में जनपद स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में यह कार्यशाला सम्पन्न करायी गयी। विकास खण्ड-घोसी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं पहुंच कर ग्राम प्रधानों सम्बोधित किया गया एवं टीकाकरण हेतु लोगो को प्रोत्साहित करने हेतु अनुरोध किया गया।
