सतीश चंद्र द्विवेदी का इस्तीफा ले या बर्खास्त करें मुख्यमंत्री: डॉ जनक कुशवाहा
मऊ: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुनकर कॉलोनी में स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिजिटल धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही साथ बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के इस्तीफा की मांग करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों को बिना वैक्सिनेशन के परीक्षा निरस्त करने की मांग दोहराई।
डिजिटल धरने को संबोधित करते समय प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झंडे और बैनर के साथ पोस्टरों को लहराते हुए दिखाई दिए
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ जनपद के इंचार्ज डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि सतीश चंद्र द्विवेदी का इस्तीफा मांगे मुख्यमंत्री और यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री जी अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए उसे बर्खास्त कर जनता को एक सीधा संदेश दे नहीं तो यह स्वीकार करें कि वह भ्रष्टाचार में पूरी तरफ से लिप्त हैं जिस तरह से सतीश द्विवेदी जी ने सिद्धार्थनगर में करोड़ों रुपए की जमीन औने पौने दामों में अपने और अपने माताश्री के नाम पर दर्ज किया है यह भ्रष्टाचार का एक अनोखा उदाहरण है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि सरकार हमारे बच्चों से खिलवाड़ करने पर तुली हुई है जब चारों तरफ महामारी फैली है इसमें वह परीक्षा कराने की बात कर रही है कांग्रेस पार्टी का सीधा मांग है कि बारहवीं का परीक्षा बिना वैक्सिनेशन के नहीं होना चाहिए यदि वैक्सिनेशन नहीं होता है तो सरकार को परीक्षा निरस्त करना चाहिए परंतु भारतीय जनता पार्टी अपने अहंकार में चूर है और बच्चों के बचपन से खेलने का प्रयास कर रही है
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गांव-गांव में प्रदर्शन करने के लिए तैयार बैठा है और सरकार की चूल को जड़ से हिला देगे
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनशेयाम सहाय, खालिद अंसारी, मानवेंद्र बहादुर जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अकरम प्रेमियर, विनोद कुमार पांडेय, अनिल कुमार जयसवाल, महेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार, शिवाजी कनौजिय, रामचंद्र राय, स्वामीनाथ राय, ओम प्रकाश ठाकुर, छोटेलाल, संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंद्रभान यादव, सुरेंद्र राजभर गुड वर्कर, त्रिभुवन भारती, उदय प्रताप राय, युवा गौरव राय, रमन पांडे, कैलाश चौहान, रामकरण यादव, अब्दुल सत्तार कुरेशी, मुस्ताक अली मंसूरी, जन्मेजय सिंह, असद नोमानी, सईदुर रहमान, रामचंद्र राय, शशिकांत राय, मनोज गिहार, न्याज शाही, सर्वेश सिंह, मुकेश राजभर, मधुसूदन त्रिपाठी, अनुराग सिंह, तौसीफ इलाही, संजय चौहान, फरदीन नईम, आफताब सलीम खान, आफताब सिद्दीकी, शिला देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
