कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए प्रदेश सरकार ने छात्रों व अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सरकार ने सत्र 2021-22 के लिए बीएड की फीस को कम कर दिया है। अब प्रदेश के छात्रों को बीएड में एडमिशन के लिए पिछले सेशन की तुलना में 11,250 रुपए कम फीस देनी होगी।
इससे पहले छात्रों को पहले वर्ष में 51,250 रुपए और दूसरे वर्ष में 30,000 रुपए यानी कि कुल 81,250 रुपए फीस देनी होती थी लेकिन अब छात्रों को सिर्फ 70,000 रुपए ही फीस देनी होगी। वहीं, 4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की फीस प्रति वर्ष 30,000 रुपए होगी
विशेष सचिव श्रवण कुमार सिंह ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए, सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के चलते छात्रों माता-पिता की आय प्रभावित हुई है। ऐसे में अभिभावकों को राहत देते हुए सरकार ने नए सत्र में बीएड की फीस में कमी करने का निर्णय लिया है।
नये सत्र में प्रवेश लेने वाले बीएड छात्रों के लिए बड़ी राहत, फीस में की गई कटौती
Posted
in
by
Tags: