मऊ निवासी IPS मेराज खालिद पश्चिम बंगाल डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी पद पर हुए प्रोन्नत, सभी को बोला शुक्रिया

मऊ (सईदुज़्ज़फर): मऊ के लाल हमेशा आसान पर सितारे बन कर चमकते हैं जहां भी होते हैं अपनी एक अलग पहचान बनाकर बुलन्दियों पर आगे बढ़ने की ललक रखते हैं।
ऐसी ही कुछ कहानी मऊ के लाल व आईपीएस अधिकारी मऊ शहर के थाना कोतवाली अन्तर्गत खीरीबाग प्रेमा राय निवासी IPS मेराज खालिद की भी है। इनकी मेहनत लगन और कार्यशैली को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने इन्हें प्रोन्नत करते हुए डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी की जिम्मेदारी सौंपी है।
मऊ निवासी आईपीएस अधिकारी मेराज खालिद ने जब इसकी सूचना अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की तो सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस बारे में जब mtimes24.in के चीफ़ एडिटर सईदुज़्ज़फर ने मेराज खालिद डीआईजी (आपरेशन) सीआईडी से संपर्क किया तो उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये सब मेरी माँ की दुआओं का असर और ऊपर वाले का कर्म है, इन्सान को हमेशा मेहनत लगन और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए उसका परिणाम एक दिन अवश्य मिलता है। मेरी मां ने एक शिक्षिका के रूप में मुझे हमेशा अच्छा इन्सान बनने की प्रेरणा दी। जिसका परिणाम है कि आज मैं जो भी हूँ सब के सामने हूं।


Posted

in

by

Tags: