वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ , चोरी की 05 मोटर साईकिल बरामद एवं 04 शातिर गिरफ्तार

मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में अपराध / अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी घोसी के कुशल पर्यवेक्षण मे थाना दोहरीघाट पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब आज दिं0 04/06/2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर के सूचना मिली की कुछ बदमाश चोरी की मोटर साइकिल पर सवार होकर आजमगढ की तरफ से दोहरीघाट की तरफ आ रहे है इन लोगो का एक बडा गिरोह है जो शादी समारोह व बाजार आदि जगहो से मोटरसाइकिल चोरी करते है इस सूचना पर रामनगर (चिउटीडाड) बैरियर के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल पर चार व्यक्ति आते दिखायी दिये जिन्हे रोककर चेक किया गया तो कोई कागजात नही दिखा सके । कड़ाई से पूछताछ के दौरान चारो व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह दोनो मोटरसाइकिल चोरी की है तत्पश्चात उनके निशांदेही पर उनके घरो से 3 और मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगणों में प्रिन्स गुप्ता पुत्र रामलवट गुप्ता सा0 कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ, अमित पासवान पुत्र स्व0 सुग्रीव पासवान सा0 करखिया रुस्तम सराय थाना रौनापार आजमगढ, रवि मौर्या पुत्र साहब लाल मौर्या सा0 सुन्दर सराय थाना जीय़ऩपुर आजमगढ, जयहिन्द चौहान पुत्र अशोक कुमार चौहान सा0 जटाव मालटारी थाना जीयनपुर आजमगढ़ शामिल हैं
इनके पास से सुपर स्प्लेन्डर रजि0नं0 UP 54 R 9596 चेचिस नं0 MBLJA05EM9H03321 – इसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मऊ में मु0अ0सं0 225/21 धारा 379 IPC पंजीकृत है, स्प्लेन्डर प्लस रजि0 नं0 UP 54 W3253 चेचिस नं0 MBLHA10CGGHB76195- इसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मऊ में मु0अ0सं0 228/21 धारा 379 IPC पंजीकृत है, स्प्लेन्डर प्रो रजि0नं0 UP 54 W5839 चेचिस नं0 MBLAH10CAGHA10485 – इसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मऊ में मु0अ0सं0 126/21 धारा 379 IPC पंजीकृत है, स्प्लेन्डर प्रो रजि0नं0 UP 61 R3083 चेचिस नं0 MBLHA10ASCHG11909, पैशन प्रो (विना नं0 ) लाल रंग चेचिस नं0 MBLJA12AEEGG02774 इंजन नं0 JA12ABEGG13664 बरामद की गयी।


Posted

in

by

Tags: