लखनऊ। प्रदेश सरकार राजस्व विभाग में लेखपालों के करीब 5200 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। लंबी प्रतीक्षा के बाद सभी जिलों से रिक्तियों का आरक्षण सहित ब्योरा राजस्व परिषद को मिल गया है। इसी महीने भर्ती प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की तैयारी है।
राजस्व विभाग में लेखपालों के करीब 5200 पद रिक्त बताए जा रहे हैं। कई बार यह बात सामने आ चुकी है कि पद रिक्त होने से कार्यरत कर्मियों को अतिरिक्त क्षेत्र का काम करना पड़ता है। इससे सरकार की तय समय सीमा में काम कराने की मुहिम भी प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले ढाई वर्ष में राजस्व परिषद की कई बैठकों व कार्यक्रमों में लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए। मगर बीच में परिषद के अफसरों ने इस काम को महत्व नहीं दिया और सीएम का निर्देश महीनों तक फाइलों में कैद पड़ा रहा। कुछ दिन पहले परिषद ने
जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को जिलों में रिक्त पदों का ब्योरा आरक्षण के ब्योरे के प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा आ गया है। भर्ती प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज दिया जाएगा। पहली बार लेखपालों की भर्ती बिना इंटरव्यू केवल लिखित परीक्षा के जरिए होनी है वहीं यूपी में ग्रुप सी के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन इस पर कोरोना के कारण इस भर्ती के अभी होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। कोरोना के कारण भर्तियां शुरू नहीं हो पा रही हैं। उत्तर प्रधेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) तमाम कोशिशों के बावजूद भी इन भर्तियों को शुरू नहीं कर पा रहा है । कोरोना के मामले कम होने के बाद अगर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाती है तो कम से कम 6 से 8 महीने लग जाएंगे। आयोग ने भर्ती से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू की है। रजिस्ट्रेशन करा लेने के बाद कैंडिडेट्स को बार-बार अपने प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा नहीं करने होंगे। उक्त दोनों पदों पर कंप्यूटर की CCC परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे सभी आवेदक जल्द CCC का फॉर्म भरकर परीक्षा उत्तीर्ण कर लें।

CCC परीक्षा जल्द उत्तीर्ण कर लें क्योंकि नौकरियों का होने जा रहा है धमाका
Posted
in
by
Tags: