मऊ – मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने वाली एम्बुलेंस के मामले में गहनता से छानबीन चल रही है, ये एम्बुलेंस यूपी की डा अल्का राय के नाम से रजिस्टर्ड है।
इसी सिलसिले में छानबीन के लिए मऊ के श्याम संजीवनी हास्पिटल की मालकिन डॉ अलका राय से पूछताछ के लिए बाराबंकी पुलिस मऊ कोतवाली पुलिस के साथ आज सुबह नौ बजे ही श्याम संजीवनी अस्पताल पहुंच गई। जहाँ दो घंटे से अधिक समय से डा अलका राय से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पूछ-ताछ के दौरान किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की इजाज़त नहीं है, बाहर पुलिस का पहरा है। बाराबंकी पुलिस में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
ज्ञात हो कि बाराबंकी के एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार ने वाहन स्वामी डॉ. अलका राय के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के आधार पर वाहन पंजीकृत कराने के लिए नगर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस कप्तान यमुना प्रसाद ने आरोपी डॉ. अलका राय की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए और इसके लिए तीन टीमें गठित की. इंस्पेक्टर कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम डॉ. अलका राय से पूछताछ के लिए मऊ पहुंची। जबकि सीओ हैदरगढ़ के नेतृत्व में दूसरी टीम पंजाब पहुंच गई है। इस पूरे प्रकरण की छानबीन और पड़ताल के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है।
डॉ अलका राय और मुख्तार अंसारी का कनेक्शन जानने मऊ पहुंची बाराबंकी पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच बंद कमरे में चल रही पूछताछ
Posted
in
by
Tags: