देवली /बहादुरगंज – अगर आज की तारीख में बड़े राष्ट्रों को किसी हथियार का सबसे बड़ा डर है तो वह हैं जैविक हथियार। जैविक हथियार विषैले सूक्ष्म जीवों की जैविक क्रियाओं पर ही आधारित होते हैं, और सूक्ष्म जीवों से संबंधित विज्ञान को ही माइक्रोबायोलॉजी कहा जाता है।
लेकिन माइक्रोबायोलॉजी के अध्ययन को केवल जैविक हथियारों से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। स्वास्थ्य, पर्यावरण सेवाओं और कृषि जैसे कई उपयोगी क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग होता है। बायोलॉजी और केमिस्ट्री के मेल से बनी यह शाखा आज भी काफी लोकप्रिय है। उक्त जानकारी देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने आगे बताया कि माइक्रोबायोलॉजी की दो अन्य शाखाएं हैं जिनमें इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी एवं मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी के तहत औद्योगिक क्षेत्र जैसे लेदर पेपर एसिड सभी तरह के कार्बनिक रसायन आदि और मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी के तहत पशुओं और मनुष्यों में सूक्ष्मजीवों से होने वाली बीमारियों और उनके निदान का अध्ययन किया जाता है। माइक्रोबायोलॉजी से बीएससी करने पर आप बायोलॉजिस्ट के रूप में आप किसी साइंटिस्ट के साथ रिसर्च वर्क कर सकते हैं। इसके अलावा हॉस्पिटल लेबोरेटरी क्लीनिक यूनिवर्सिटी निजी या सरकारी क्षेत्र फार्मास्यूटिकल्स, डेयरी प्रोडक्ट्स टीचिंग बियर मेकिंग आज क्षेत्र में जुड़ सकते हैं। भोजन हो या दवा या अन्य खान पान इनकी गुणवत्ता जांच का काम माइक्रो बायोलॉजिस्ट करता है। उसे यह हुनर माइक्रो बायोलॉजिस्ट यानी सूक्ष्म जीव विज्ञान के अंतर्गत सिखाया जाता है।
आज के इस आधुनिक शिक्षा को देखते हुए हमारे गोपीनाथ पीजी कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी की मान्यता ली गई क्योंकि महाविद्यालय का उद्देश्य है की जो छात्र छात्रा अपनी आर्थिक तंगी से घर से दूर आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा ग्रहण करने हेतु नहीं जा सकते उनके लिए महाविद्यालय परिवार वैज्ञानिक शिक्षा को ग्रामीण अंचल में बढ़ावा देना और छात्र छात्राओं के कैरियर को उज्जवल करना हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि माइक्रोबायोलॉजी से बीएससी कर उपरोक्त सभी क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकें। इन सब सपनों को साकार करने के लिए आप गोपीनाथ पीजी कालेज में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से दाखिला ले सकते हैं। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं बायो ग्रुप के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसमें प्रवेश के लिए माइक्रोबायोलॉजी की सीटें भी सीमित हैं।

Microbiology से बीएससी करने वालों को मेडिकल में जाब के मौके, प्रवेश लेकर बनाएं अपना कैरियर
Posted
in
by
Tags: